बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्रवासियों के लिए खुशखबरी है। शिकारपुर से बस वाया बुलंदशहर होते हुए हरिद्वार को रवाना होगी। संभावना है कि तीन से चार दिन में बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा जिससे हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
आपको बता दें कि शिकारपुर से अभी तक हरिद्वार और मथुरा के लिए एक भी रोडवेज बस का संचालन नहीं हो रहा था। हरिद्वार और मथुरा के लिए बस का संचालन करवाने की मांग काफी समय से उठ रही थी, लेकिन अब मुख्यालय ने मामले का संज्ञान लिया है और संचालन से पूर्व क्षेत्र से होकर गुजर रहे गांवों का सर्वे कराया जा रहा है जिससे लोड फैक्टर मिल सके।
बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि शिकारपुर से हरिद्वार के लिए प्रत्येक सप्ताह में दो दिन और मथुरा के लिए प्रतिदिन एक-एक बस का संचालन कराया जाएगा। शिकारपुर से मथुरा के लिए बस को किस रूट से भेजा जाए। इसका सर्वे किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद बस का संचालन शुरू होगा।
शिकारपुर से जल्द शुरू होगा हरिद्वार व मथुरा के लिए बसों का संचालन
RELATED ARTICLES



