Friday, May 15, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगंगा एक्सप्रेसवे को हरा-भरा बनाने के लिए लगाए जा रहे सात हजार...

गंगा एक्सप्रेसवे को हरा-भरा बनाने के लिए लगाए जा रहे सात हजार पौधे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की सीमा से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे को हरा भरा बनाया जाएगा इसके लिए एक्सप्रेसवे पर वन विभाग 10 किलोमीटर के दायरे में सात हजार पौधे आरोपित करेगा। पौधे लगे के बाद गंगा एक्सप्रेस में की शोभा बढ़ेगी।
आपको बता दें कि विभाग की ओर से क्षेत्र में करीब सात हजार पौधे लगाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रीगार्ड लगाकर पौधों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके दोनों ओर जुलाई माह में पौधे आरोपित किए जाएंगे। गंगा एक्सप्रेसवे हापुड़ की सीमा से होकर 10 गांवों से होकर गंगा पार करता है। इसके करीब 10 किलोमीटर के दायरे में गांव बीबीनगर, अलाबांस, बातरी, सलाबाद, बहापुर और चित्सोना समेत आदि है। इसका पिछले दिनों उद्घाटन भी हो चुका है।
डीएफओ डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले की सीमा से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे के दोनों और विभाग ने पौधे आरोपित कर हरा-भरा करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। जब तक पौधे पूरी तरह सुरक्षित और पेड़ न बन जाए तब तक उनका ध्यान रखा जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments