Wednesday, May 13, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरदहेज उत्पीड़न का विरोध करने पर जानलेवा हमला, बहन को लेने पहुंचे...

दहेज उत्पीड़न का विरोध करने पर जानलेवा हमला, बहन को लेने पहुंचे मायके वालों पर इको गाड़ी चढ़ाने का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। हाथरस निवासी पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि विवाहिता को अतिरिक्त दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। जब मायके पक्ष बेटी को लेने ससुराल पहुंचा तो आरोपियों ने इको गाड़ी से कुचलकर मारने का प्रयास किया और पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी।
आपको बता दें कि पीड़ित कालीचरन पुत्र बादशाह निवासी नगला पोपा ऊसवा थाना सासनी जनपद हाथरस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हिन्दू रीति-रिवाज से ग्राम बड़ा शेखपुर थाना छतारी जनपद बुलंदशहर के साथ हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास और ससुर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पीड़िता का उत्पीड़न कर रहे थे। पीड़ित परिवार का कहना है कि विवाह में पहले ही मोटरसाइकिल, सगाई में दो लाख रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये का घरेलू सामान दिया गया था। इसके बावजूद लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित के अनुसार, 10 मई 2026 को पीड़िता ने फोन कर ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना की जानकारी दी। इसके बाद 11 मई 2026 को कालीचरन अपने परिवार के साथ बहन को लेने बड़ा शेखपुर पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोग गुस्से में आ गया और अपनी इको गाड़ी से मायके पक्ष की खड़ी कार में तीन बार जोरदार टक्कर मार दी। परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें कुचलकर मारने की कोशिश की, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उन्हें पीछे खींच लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को रात में गोली मारकर खत्म करने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार भय में जीने को मजबूर है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है और पूरे प्रकरण की पड़ताल की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments