बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद देहात क्षेत्र के गांव बेनीपुर में बुधवार की देर रात चोरों ने एक बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया। इस दौरान चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि मामला बुधवार की रात का है। पीड़ित अंशुल का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ घर का ताला लगाकर दूसरे घर में सोने चला गया था। देर रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर कमरों में रखे अलमारी, संदूक के ताले तोड़कर करीब पांच लाख रूपए के सोने-चांदी के आभूषण और 20 हजार रूपए नकद चोरी कर फरार हो गए। जब परिजन गुरुवार की सुबह मकान पर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे, कमरों और कमरों में रखे अलमारी, संदूक के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी
RELATED ARTICLES



