Friday, May 15, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरअनूपशहर: मिसाल बना 28 सदस्यों का संयुक्त परिवार, 36 कमरों के घर...

अनूपशहर: मिसाल बना 28 सदस्यों का संयुक्त परिवार, 36 कमरों के घर में आज भी एक ही रसोई


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बदलते दौर में जहां रिश्ते छोटी-छोटी बातों पर बिखरते नजर आते हैं। वहीं बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र के मोहल्ला नेहरू गंज का एक परिवार आज भी संयुक्त परिवार की मिसाल बना हुआ है। यहां 85 वर्षीय रामवती देवी का परिवार एक ही छत के नीचे प्रेम, संस्कार और आपसी सामंजस्य के साथ रह रहा है।
करीब 500 गज में बने इस विशाल घर में कुल 36 कमरे हैं, लेकिन सबसे खास बात यह है कि पूरे परिवार की रसोई आज भी एक ही है। परिवार में कुल 28 सदस्य हैं, जो एक साथ रहते हैं, खाते हैं और हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाते हैं।
आपको बता दें कि रामवती देवी के तीन बेटे हैं। परिवार के सबसे बड़े बेटे चंद्रपाल सिंह वर्तमान में डिबाई से विधायक हैं, लेकिन राजनीतिक पहचान और व्यस्तता के बावजूद वह परिवार में एक सामान्य सदस्य की तरह ही रहते हैं। परिवार के सभी सदस्य मिल-जुलकर हर जिम्मेदारी निभाते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है। आज के समय में जहां संयुक्त परिवार तेजी से टूट रहे हैं, वहां यह परिवार समाज को एक बड़ा संदेश दे रहा है कि रिश्तों की मजबूती बड़ी इमारतों से नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सम्मान और संस्कारों से बनती है। मोहल्ले और आसपास के लोग भी इस परिवार की एकता की मिसाल देते हैं। परिवार के सदस्य बताते हैं कि उन्होंने कभी रिश्तों के बीच दीवारें खड़ी नहीं होने दीं और यही कारण है कि आज भी पूरा परिवार एक साथ खुशहाल जीवन जी रहा है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments