बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। थाना छतारी क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को नवनिर्मित नई नगला पुलिस चौकी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतरिंक्ष जैन द्वारा फीता काटकर विधिवत किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने चौकी परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उद्घाटन समारोह के मौके पर पुलिस अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी रही। एसपी ग्रामीण ने कहा कि नई नगला पुलिस चौकी के शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस की निगरानी और कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। साथ ही आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की।
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरपुलिस व्यवस्था को मिली नई मजबूती, नई नगला पुलिस चौकी का भव्य...
पुलिस व्यवस्था को मिली नई मजबूती, नई नगला पुलिस चौकी का भव्य उद्घाटन
0
20
RELATED ARTICLES


