बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांव शेरपुर के श्मशान घाट में मिले ठेकेदार के शव के मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित गांव शेरपुर के शमशान घाट के निकट बुधवार को लहूलुहान अवस्था में एक युवक का शव मिला था। शव देख लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया था। शव की पहचान मुजफ्फरनगर जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के गांव धोलरी निवासी 38 वर्षीय रवित कश्यप के रूप में हुई थी। मृतक रवित कश्यप पावर कॉरपोरेशन की कार्यदायी संस्था में ठेकेदारी का कार्य करता था। मृतक के भाई मोहित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
श्मशान घाट के निकट मिले ठेकेदार के शव के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर किया मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



