बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव कादरीबाग पर शुक्रवार की रात ओवरटेक के दौरान पिकअप व डीसीएम ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार की रात का है जब गांव कादरीबाग पर एक पिकअप व डीसीएम ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों वाहन आगे से क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों के चालक घायल होने के साथ ही वाहन में फंसे रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों चालकों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। डीसीएम के चालक 26 वर्षीय शोभित गांव लालपुर जनपद कन्नौज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पिकअप चालक 38 वर्षीय देव कुमार निवासी गांव नवीपुर खेड़िया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही देव कुमार ने भी दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिकअप व डीसीएम की आमने-सामने की हुई भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत
RELATED ARTICLES



