बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सोशल मीडिया पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति को कमरे के अंदर बंधक बनाकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि वीडियो थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव सुनपेडा का है और यह घटना अक्टूबर 2025 की बताई जा रही है।
आपको बता दें कि पुलिस जांच में सामने आया कि गांव निवासी आशू का गांव के कुछ परिचित युवकों के साथ बैठकबाजी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आशू के साथ मारपीट कर दी और पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
युवक की पिटाई का वीडियो वायरल: पुलिस ने लिया संज्ञान, दो आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



