Monday, May 18, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरजंगल से लौट रही महिला से छेड़छाड़

जंगल से लौट रही महिला से छेड़छाड़


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के एक गांव में जंगल से घर जा रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देते हुए नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह जेठानी के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इसी दौरान रास्ते में सचिन ने महिला का दुपट्टा खींच लिया और छेड़छाड़ की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments