बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के दो विधायकों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पीएम मोदी की अपील के बाद विधायक ई-ऑटो से यात्रा करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं ऑटो के बराबर में चल रही एक कार में सवार लोगों ने यह दृश्य अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हैं।
आपको बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच बने हालात को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल व डीजल बचत की अपील के बाद बुलंदशहर जिले के स्याना क्षेत्र के विधायक देवेंद्र लोधी तथा डिबाई के विधायक सीपी सिंह ने ई-ऑटो से यात्रा की। दोनों विधायकों ने डीजल-पेट्रोल बचाओ अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया। इस दौरान पास में चल रही एक कार में सवार युवक ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विधायकों ने ई-ऑटो से की यात्रा
RELATED ARTICLES



