Tuesday, May 19, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: परचून की दुकान पर खुलेआम बिक रही देसी शराब, पुलिस जांच...

खुर्जा: परचून की दुकान पर खुलेआम बिक रही देसी शराब, पुलिस जांच में जुटी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में शराब की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। मोहल्ला सिटी स्टेशन क्षेत्र में एक घर में बनी एक परचून की दुकान पर खुलेआम देसी शराब बेचे जाने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। आरोप है कि परचून की दुकान की आड़ में शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखा जा सकता है कि घर के बाहर दरवाजे के ऊपर एक पोस्टर भी छपा हुआ है उस पर दयाराम आटा चक्की लिखा हुआ है। वायरल वीडियो का थाना प्रभारी खुर्जा नगर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments