बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक सिलाई सेंटर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान सिलाई सेंटर में रखी लाखों की मशीन व कपड़े जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर पानी डालकर काबू पाया। आग लगने से पीड़ित का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
आपको बता दें कि मामला सोमवार की देर रात का है जब एक सिलाई सेंटर में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया उन्होंने मामले से दुकान के संचालक गांव लालगढ़ निवासी वेद प्रकाश पुत्र तुलाराम को अवगत कराया। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। आग इतनी भयंकर थी कि सिलाई सेंटर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
पीड़ित वेद प्रकाश ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब चार बजे उन्हें सेंटर में आग लगने की सूचना मिली। इस दौरान वह सेंटर पहुंचे। सेंटर में करीब 20 सिलाई मशीन, तीन कटिंग मशीन, दो इंटरलॉकिंग मशीन, सिलाई का कपड़ा तथा अन्य सामान रखा हुआ था जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इसी के साथ सेंटर में कपड़े सहित अन्य सामान भी जल गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सेंटर में आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रही है।
सिलाई सेंटर में आग लगने से मशीन समेत लाखों का सामान जला
RELATED ARTICLES



