बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में गंगा नहर में नहाने के दौरान 25 वर्षीय युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस, राहत टीम और गोताखोर मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, वीसा कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक अपने भाई के साथ गंगा नहर पर नहाने पहुंचा था। नहाते समय अचानक युवक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते तेज बहाव में लापता हो गया। युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भाई और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस द्वारा SDRF और NDRF टीमों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। गोताखोर लगातार नहर में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
गंगा नहर में नहाते समय 25 वर्षीय युवक डूबा, SDRF-NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
RELATED ARTICLES



