Friday, May 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरलेखपाल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते पकड़ा...

लेखपाल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया ‘नटवरलाल’


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की लेखपाल भर्ती परीक्षा में बुलंदशहर से बड़ी धांधली सामने आई है। परीक्षा केंद्र पर दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचे एक युवक को बायोमैट्रिक जांच में पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई है, जो राहुल नामक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
जानकारी के मुताबिक, परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान योगेश कुमार का डाटा मिसमैच हो गया। इसके बाद केंद्र प्रशासन को शक हुआ और गहन जांच कराई गई। जांच में खुलासा हुआ कि योगेश कुमार असली अभ्यर्थी नहीं है, बल्कि राहुल की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। घटना सामने आने के बाद परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। केंद्र प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments