बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आयोजित लेखपाल की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, अपर जिलाधिकारी प्रमोद पाण्डेय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। जनपद में परीक्षा के दौरान प्रत्येक केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात कर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं।
लेखपाल के लिखित परीक्षा को से कुशल संपन्न करने के लिए अधिकारियों ने किया केंद्रों का निरीक्षण
RELATED ARTICLES



