Friday, May 22, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरPNB बैंक के सामने अचेत अवस्था में पड़ा मिला युवक

PNB बैंक के सामने अचेत अवस्था में पड़ा मिला युवक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के सामने अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, युवक बैंक के सामने बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों ने उसे देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments