Monday, May 25, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरअरविंद हत्याकांड: शराब पार्टी के दौरान हुई कहासुनी, ईट से सिर पर...

अरविंद हत्याकांड: शराब पार्टी के दौरान हुई कहासुनी, ईट से सिर पर वार कर की थी हत्या


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ की पुलिस ने सोमवार को अरविंद की हत्या करने वाले आरोपी को ढक नगला नहर के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान कपिल पुत्र श्रीपाल उर्फ सत्तू निवासी गांव खुसरूपुर थाना अहमदगढ़ जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपों के कब्जे से पुलिस को मृतक अरविंद का एक फोन व आलाकत्ल ईट बरामद हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया 23 मई 2026 की रात में उसके द्वारा अरविन्द के साथ पुलिया के नीचे बैठकर शराब पी थी जिसके बाद किसी बात को लेकर हम दोनो में कहासुनी हो गई, मारपीट में मैने पास पड़ी ईंट से अरविन्द के सिर पर वार कर दिया और वहा से भाग गया था। नेत्रपाल पुत्र रविशंकर निवासी ग्राम खुशरुपुर थाना अहमदगढ़ जनपद बुलन्दशहर ने थाना अहमदगढ़ पर तहरीर दी कि 23 मई 2026 को उसके पुत्र अरविन्द को गांव का ही कपिल अपने साथ ले गया था जो अभी तक वापस नही आया है। इस सम्बन्ध में थाना अहमदगढ़ पर गुमशुदगी दर्ज की गयी तथा पुलिस द्वारा टीमें गठित कर गुमशुदा अरविन्द की तलाश के प्रयास किये जा रहे थे। 24 मई 2026 को खुशरुपुर रजवाहे की पुलिया के नीचे एक शव बरामद हुआ, पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त करायी गयी तो मृतक की पहचान अरविन्द पुत्र नेत्रपाल के रुप में हुई। जिस सम्बन्ध में पीड़ित नेत्रपाल द्वारा थाना अहमदगढ पर आरोपी कपिल के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहमदगढ़ पर मुअसं-144/2026 धारा 103 (1)/238 बीएनस पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments