बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर पुलिस द्वारा 02 मामलो में NSA की कार्यवाही की गयी है जिसमें प्रथम मामला थाना अनूपशहर से सम्बन्धित है जिसमें पिछले कुछ दिनों पूर्व 03 ट्रको को पकडा गया था जिसमें यूरिया की काला बाजारी हो रही थी। प्रकरण में अभी तक कुल 08 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है व शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। इसमें एक आरोपी मौ0 हारुन द्वारा जमानत लेने का प्रयास किया जा रहा था जिसमें दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए आरोपी हारुन के विरुद्ध NSA की कार्यवाही की गयी है। इसके अलावा एक मामला थाना ककोड़ क्षेत्र से सम्बन्धित है जिसमें दिनांक 24 अप्रैल 2026 को दो पक्षों में फायरिंग/पथराव हुआ था। इस घटना में कुल 20 आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी थी जिसमें पूर्व में भी एक आरोपी असलम के विरुद्ध NSA की कार्यवाही की जा चुकी है व सोमवार को एक आरोपी हसीन के विरुद्ध NSA की कार्यवाही की गयी है। अन्य शेष आरोपियों के विरुद्ध भी शीघ्र ही गैंगस्टर एवं NSA की कार्यवाही की जायेगी।
यूरिया मामले में आरोपियों पर NSA की हुई कार्यवाही
RELATED ARTICLES



