Monday, May 25, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर: हापुड़ जिले निवासी युवक ने घर के बाहर खड़ी बाइक की...

शिकारपुर: हापुड़ जिले निवासी युवक ने घर के बाहर खड़ी बाइक की चोरी, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर निवासी एक युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके भाई की बाइक को जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू आर्य नगर चंडी मंदिर निवासी बाइक को चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गांव रामपुर मानपुर की रहने वाले कल्पना राघव ने बताया कि वह परिवार के लोगों के साथ खेत पर काम करने के लिए गई थी। घर पर उनकी भाभी थी। उनके भाई की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि अमित उर्फ जंगली निवासी न्यू आर्य नगर चंडी मंदिर पिलखुवा जनपद हापुड़ उनके भाई की बाइक को चोरी कर ले गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments