बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): भीषण गर्मी के बीच इंसान ही नहीं, बेजुबान पक्षी भी प्यास से बेहाल हैं। ऐसे में बुलंदशहर के एक युवक ने इंसानियत और पर्यावरण प्रेम की अनोखी मिसाल पेश की है। युवक ने नगर के मुख्य चौराहे पर सोलर सिस्टम से जुड़ी खास व्यवस्था बनाकर पक्षियों के लिए ठंडे पानी का इंतजाम किया है, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। युवक ने चौराहे पर एक घड़ा रखा है, जिसमें पानी भरा जाता है। घड़े से इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए पानी ऊपर बने मिट्टी के खुले बर्तन तक पहुंचता है, जहां पक्षी आसानी से बैठकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। खास बात यह है कि पूरी व्यवस्था सोलर प्लेट से संचालित हो रही है, जिससे बिजली की खपत भी नहीं होती।तेज धूप और झुलसाने वाली गर्मी में यह पहल लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।
पक्षियों के लिए सोलर प्लेट से किया ठंडे पानी का इंतजाम
RELATED ARTICLES


