बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में ईद-उल-अजहा से पहले बकरा मंडी पूरी तरह गुलजार हो गई है। शहर और आसपास के इलाकों में लगी मंडियों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को मंडी में करीब तीन हजार से अधिक बकरों की बिक्री हुई, जिससे बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली।
आपको बता दें कि इस बार बकरों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। मंडी में छोटे बकरे 30 हजार रुपए से शुरू होकर बड़े और खास नस्ल के बकरे 2 लाख रुपए तक में बिक रहे हैं। ऊंची कीमतों के बावजूद लोगों में खरीदारी को लेकर खास उत्साह नजर आया। खरीदार अपनी पसंद और बजट के अनुसार बकरों की खरीदारी करते दिखाई दिए।
ईद से पहले गुलजार हुई बुलंदशहर की बकरा मंडी, 2 लाख तक बिक रहे बकरे
RELATED ARTICLES



