बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एआरटीओ प्रवर्तन ने 19 मई से यातायात पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 963 वाहनों का चालान काटने की कार्रवाई की। इस दौरान 259 दोपहिया वाहनों का बिना हेलमेट, 154 वाहनों का बिना सीट बेल्ट और 259 का ओवरस्पीड में वाहन चलाने पर चालान काटने की कार्रवाई की गई। एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने बताया कि इसके अलावा गलत दिशा, मोबाइल पर बात, शराब के नशे में, ओवरलोड व अनाधिकृत वाहन चलाने वाला पर कार्रवाई की गई।
963 वाहनों के काटे चालान
RELATED ARTICLES



