बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव परवाना की रहने वाली महिला ने अपने देवर पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहरीर देते हुए बताया कि घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उनके देवर ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में उन्हें चोट आई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
महिला ने लगाए देवर पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप
0
57
Previous article
RELATED ARTICLES


