बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में जेवर तहसील के गांव बनवारी बांस में युवक गोपाल शर्मा की हत्या के विरोध बुधवार की शाम ब्राह्मण समाज के लोगों ने एक विशाल कैंडल मार्च निकाला। ब्राह्मण समाज ने आरोपियों को फांसी देने और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद व सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। ब्राह्मण समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
आपको बता दें कि गोपाल शर्मा की हुई हत्या के मामले में ब्राह्मण समाज खुर्जा के अध्यक्ष सुरेश शर्मा और युवा ब्राह्मण समाज खुर्जा के अध्यक्ष संजीव शर्मा (खोटे) के संयुक्त नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च शहर के कबाड़ी बाजार चौराहे से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ जेवर अड्डा चौराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां थामे सैकड़ों युवाओं और प्रबुद्ध लोगों ने न्याय की मांग करते हुए गगनभेदी नारे लगाए। कैंडल मार्च की समाप्ति पर उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार को एक ज्ञापन सौंपा गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने समाज को मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गोपाल शर्मा हत्याकांड: ब्राह्मण समाज के लोगों ने निकाला विशाल कैंडल मार्च
RELATED ARTICLES



