बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद डिवीजन के चांदौक बिजली घर क्षेत्र के गांव किशनपुर ठकुरान में ट्रांसफार्मर के मरम्मत कार्य के चलते दो संविदाकर्मी झूलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हायर सेंटर नोएडा रेफर किया गया है।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार का है जब दो संविदाकर्मी डिवीजन के चांदौक बिजली घर क्षेत्र के गांव किशनपुर ठकुरान में शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहे थे। ट्रांसफार्मर पर काम करने के दौरान अचानक लाइन चालू हो गई। इसके बाद दोनों संविदाकर्मियों को करंट लगा और वह बुरी तरह घायल हो गए। घायल संविदाकर्मियों की पहचान मदनगढ़ निवासी सोनू और प्याना निवासी सतवीर के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई और लोगों की भिड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद नोएडा रेफर किया गया।
एसडीओ दयाशंकर ने बताया कि शटडाउन होने के बावजूद लाइन चालू होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है।
ट्रांसफार्मर पर कार्य के दौरान लाइन चालू होने से दो संविदाकर्मी झूलसे
RELATED ARTICLES



