बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश से इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए केवल डॉ. अंतुल तेवतिया का चयन हुआ था। डॉ अंतुल तेवतिया ने अपने कार्यकाल में महिला के उत्थान के लिए अनेक प्रभावी योजनाओं का सफलतापूर्वक लागू किया। उनके प्रयासों से जिले की महिलाओं को नई पहचान और आत्मनिर्भरता की दशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। उनकी इस उपलब्धि ने बुलंदशहर जिले का नाम रोशन किया है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरजिला पंचायत अध्यक्ष को मिला राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण पुरस्कार
जिला पंचायत अध्यक्ष को मिला राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण पुरस्कार
0
125
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


