Saturday, May 30, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरदहेज के लिए हैवान बना पति: रायफल की बट से पत्नी को...

दहेज के लिए हैवान बना पति: रायफल की बट से पत्नी को पीटा, टूटे 7 दांत व जबड़ा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के आबदा नगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी पत्नी की रायफल की बट से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में महिला के कई दांत टूट गए और जबड़े में भी गंभीर चोट आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपी पति आमिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आपको बता दें कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व आबदा नगर निवासी आमिर से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
परिजनों का आरोप है कि आरोपी आमिर ने रायफल की बट से हमला कर उनकी बहन के सात दांत तोड़ दिए और जबड़ा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, जब भी मायके पक्ष के लोग बेटी का हालचाल लेने ससुराल पहुंचते हैं तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति आमिर को हिरासत में ले लिया गया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments