बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने का मामला सामने आया है जिसके बाद युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के बुजुर्ग माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि गांव मुमरेजपुर निवासी 22 वर्षीय रवि का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि रवि पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। परिवार के मुताबिक, उसकी पत्नी मायके चली गई थी जिसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था। बताया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया, हालांकि मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
RELATED ARTICLES



