Saturday, May 30, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरलापरवाही बरतने व शटडाउन के बावजूद लाइन चालू करने के आरोप में...

लापरवाही बरतने व शटडाउन के बावजूद लाइन चालू करने के आरोप में संविदाकर्मी एसएसओ पर मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर में दो लाइनमैन गुरुवार की देर शाम शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर पर कार्य कर रहे थे। अचानक 11 केवी लाइन चालू हो जाने से दोनों लाइनमैन बुरी तरह जो लग गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी एसएसओ रचित शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आपको बता दें कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र चांदोक से जुड़े 11 केवी फीडर कटियावली के अंतर्गत गांव किशनपुर रिवाड़ा स्थित 100 केवीए ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो गया था। फाल्ट को ठीक करने के लिए गुरुवार की शाम लाइन का शटडाउन लिया गया था। लाइन स्टाफ सतवीर सिंह और सोनू सिंह डबल पोल पर चढ़कर ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान लाइन में विद्युत प्रवाह शुरू हो गया। जिससे दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। कर्मचारियों ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अवर अभियंता अरविंद कुमार पटेल की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद उपकेंद्र चांदीक पर तैनात ऑन ड्यूटी एसएसओ रचित शर्मा (संविदाकर्मी) के खिलाफ लापरवाही बरतने और शटडाउन के बावजूद लाइन चालू करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments