बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने शनिवार को अवैध शस्त्र खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 05 अवैध चाकू, 01 अवैध तमँचा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ थाने में 06 मुकदमे दर्ज हैं। अवैध शराब की बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 35.75 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाने में 08 मुकदमे दर्ज है। जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को 790 रूपए बरामद हुए है। आरोपियों पर 02 मुकदमे दर्ज है। मादक द्रव्य के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से पुलिस को 240 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों पर एक मुकदमा दर्ज है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 943 वाहनों का ई-चालान किया गया और 16,000/- रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 44 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 174 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 62 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 10 वांछित/वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
30/05/2026: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
RELATED ARTICLES



