बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात चोर द्वारा बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार की दोपहर का है। पीड़ित सचिन बंसल पुत्र चुन्नीलाल निवासी सर्राफा बाजार ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि सर्राफा बाजार में ही उनकी दुकान है। दुकान के निकट उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी। चोर बाइक को चोरी कर ले गया। चोरी करने की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुर्जा: सर्राफा बाजार से बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
RELATED ARTICLES



