बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में दो दिन से लापता युवक विपिन का शव नाले में बोरे के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर मिले संदिग्ध निशानों और गले पर रस्सी के निशान ने हत्या की आशंका को और गहरा दिया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
आपको बता दें कि सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा रोड स्थित नाले में मंगलवार को एक बोरा पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरे को खुलवाया तो उसके अंदर युवक का शव मिला। युवक की पहचान दो दिन से लापता चल रहे विपिन के रूप में हुई। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को बोरे में बंद कर नाले में फेंका गया।
वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना सिकंदराबाद पर सूचना प्राप्त हुई कि सिकंदराबाद से चोला की ओर जाने वाली रोड पर एक बन्द पडी फैक्ट्री के पास में बह रहे नाले मे एक युवक का शव मिला हैं। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया गया। मृतक की पहचान विपिन नामक युवक के रुप में हुई हैं जो सलेमपुर कायस्थ का रहने वाला हैं। थाना सिकंदराबाद पर इस सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, पुलिस द्वारा उसकी जांच पडताल की जा रही थी। जो जानकारी मिली हैं उसके अनुसार, परसो शाम के समय मृतक अपनी दोनो बहनो व गांव की ही कुछ अन्य महिलाओं को फैक्ट्री में छोडने गये थे, मृतक रोज ऐसा करता था, उन्हें छोडने के बाद मृतक घर वापस नही आया। किसी रंजिश से परिवार बहुत आश्वस्त नही हो पा रहा हैं। एक व्यक्ति से कुछ दिन पूर्व कहासुनी हुई थी। उसपर शक जाहिर किया गया हैं। उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं। इस घटना के सभी पहलूओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो दिन से लापता युवक विपिन का शव बोरे में बंद नाले से बरामद हुआ, परिजनों का फूटा गुस्सा
RELATED ARTICLES



