Tuesday, June 2, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबेकाबू ट्रक के मकान में घुसने से सो रहे 17 लोगों की...

बेकाबू ट्रक के मकान में घुसने से सो रहे 17 लोगों की थमी सांसें, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक हादसा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के पहासू रोड स्थित गांव झमका में सोमवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक सीधे एक मकान में जा घुसा। ट्रक की भीषण टक्कर से मकान का अगला हिस्सा भरभराकर ढह गया। हादसे के समय घर के अंदर परिवार के 17 सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए। यह पूरी घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक बेकाबू ट्रक मकान से टकराता है और जोरदार धमाके के साथ दीवार का हिस्सा ढह जाता है। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। मकान के मलबे की चपेट में आकर घर के बाहर खड़ी नई थार समेत दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में दो गाड़ियां और मकान की बाहरी दीवार को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही खुर्जा नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में चालक को नींद की झपकी आना हादसे का कारण माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के में हुआ। दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मामले में तहरीर प्राप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments