बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारियों पर एक करोड रुपए के गबन का आरोप लगा है। वर्तमान अध्यक्ष सुमन राघव की तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की जानकारी होने पर वकीलों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया और निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की।
आपको बता दें कि वर्तमान अध्यक्ष सुमन राघव ने मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, पूर्व महासचिव पवन कुमार निम और पूर्व कोषाध्यक्ष अमन कुमार गुप्ता ने अपने कार्यकाल के दौरान बार एसोसिएशन के फंड में भारी अनियमितताएं की और करीब एक करोड रुपए का गबन किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद दस्तावेजों के आधार पर गबन और वित्तीय अनियमिताएं मिली हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। इसके बाद वकीलों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले को लेकर अपना पक्ष रखा। वकीलों ने मामले में जांच की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी पर एक करोड रुपए के गबन का आरोप
RELATED ARTICLES



