Tuesday, June 2, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: सर्राफा बाजार में एक दुकान के मालिकाना हक को लेकर हुआ...

गुलावठी: सर्राफा बाजार में एक दुकान के मालिकाना हक को लेकर हुआ विवाद, पांच हिरासत में


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के सर्राफा बाजार में स्थित एक दुकान पर कब्जा करने कुछ लोगों पहुंचे थे जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दुकान का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
आपको बता दें कि पुलिस के अनुसार, मामला मंगलवार का है। जब एक पक्ष के लोग कटर जैसे उपकरण लेकर दुकान पर पहुंच गए और दुकान में लगा ताला तोड़कर उसे पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
गुलावठी कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार ने बताया कि सर्राफा बाजार में स्थित एक दुकान के मालिकाना हक को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। इस दुकान के मालिकाना हक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया हुआ है। पुलिस ने कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने और शांति भंग करने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और कोर्ट के आदेशों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments