बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी की पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित आरोपी को सोमवार को गांव गंगावास रोड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस का एक अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र हरेंद्र कुमार निवासी गांव चौढेरा थाना छतारी जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



