बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को एक शातिर अपराधी को छोटे बम्बे के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक अवैध तमँचा बरामद हुआ है। पकड़े गया आरोपी की पहचान नितिन पुत्र पिंटू निवासी गांव मुर्तजाबाद भटवारा थाना खुर्जा देहात जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
अवैध तमंचे के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार
0
6
RELATED ARTICLES



