Sunday, June 7, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरबुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक-इको कार की आमने-सामने टक्कर, अधेड़ की...

बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक-इको कार की आमने-सामने टक्कर, अधेड़ की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में रविवार को गांव सुनपेड़ा के पास नहर की पटरी पर बाइक और इको कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इको कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद की। सूचना मिलते ही ककोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायल परिवार के तीनों सदस्यों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थाना ककोड़ क्षेत्रान्तर्गत सुनपेड़ा नहर के पास मोटरसाइकिल और इको कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments