बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बेलगाम केंटर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कैंटर रजवाहे में जा गिरा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कैंटर को बाहर निकाला और बाइक को कब्जे में लिया।
मामला रविवार का है जब 19 वर्षीय जीशान और बंटी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में जहांगीरपुर रजवाहे के पास पहुंची तो केंटर ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार जीशान की मौत हो गई जबकि बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीशान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बंटी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बाइक और कैंटर को कब्जे में ले लिया।
बाइक को टक्कर मार रजवाहे में गिरा कैंटर, एक की मौत
RELATED ARTICLES



