Tuesday, August 25, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरप्रेमी को ससुराल बुलाकर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, प्रेमिका व पति...

प्रेमी को ससुराल बुलाकर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, प्रेमिका व पति को भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि प्रेमी अवधेश को उसकी प्रेमिका के ससुराल बुलाया गया, जहां प्रेमिका के पति और अन्य ससुरालियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में प्रेमिका मंजू और उसके पति कृष्ण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, घटना में नामजद तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बीबीनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments