Friday, June 19, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने 21.53 लाख रूपए की लागत से बनने...

सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने 21.53 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का किया शिलान्यास


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में विधानसभा क्षेत्र के गांव लाठौर में मंगलवार को विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने 21.53 लाख रूपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का शिलान्यास किया और नारियल फोड़कर विधिवत पूजा की। इस दौरान गांव में खुशी का माहौल रहा।
आपको बता दें कि वर्षों से लंबित सड़क समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने प्राइमरी पाठशाला से योगेंद्र के मकान तक बनने वाली लगभग 21.53 लाख रूपए लागत की सीसी सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत होने से गांव में खुशी का माहौल है। इस सड़क के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दिनों में ग्रामीणों को होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और अन्य विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। सड़क निर्माण की स्वीकृति और शिलान्यास से वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का रास्ता साफ होने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रामभूल मास्टर, मंडल अध्यक्ष टीनी भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय भराना, कटार सिंह, सोनू शर्मा, संजय, बीडीसी सदस्य मोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments