बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहार क्षेत्र के गांव खनौदा में कूड़ा डालने की जगह पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव निवासी कपिल कुमार ने बताया कि रिश्तेदारी के भतीजे मनीष कुमार की दादी की 12 जून को तेरहवीं थीं। मनीष ने घर के पास कूड़ा डालने की जगह पर देखा कि गांव में रहने वाले अशोक ने मिट्टी डालकर चारा काटने की मशीन लगा दी। उसने इसका विरोध किया तो अशोक, उसके बेटे आयुष व भाई मुकेश ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने चचेरे भाई और उसके साथ भी मारपीट की। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
दो पक्षों में कूड़ा डालने को लेकर मारपीट
RELATED ARTICLES



