बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से मामा द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप है। मेडिकल चेकअप में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए आरोपी मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
आपको बता दें कि पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी का पिछले छह माह से स्वास्थ्य ठीक नहीं था। किशोरी को स्त्री रोग संबंधी बीमारी थी। चिकित्सकों द्वारा चेकअप करने पर किशोरी के छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जब परिजनों ने किशोरी से मामले की जानकारी की तो उसने बताया कि उनके मामा एक वर्ष से डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहे थे। इस बारे में परिजनों को बताने पर मामा ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ दीपक कुमार का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामा पर किशोरी भांजी से दुष्कर्म करने का आरोप, भेजा जेल
RELATED ARTICLES


