बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को दो अवैध तमंचे मय तीन जिंदा व दो खोखा कारतूस, एक अवैध चाकू तथा एक गाड़ी बरामद हुई है। 19 जून 2026 को निसार पुत्र मुंशी निवासी गांव रजवाना थाना औरंगाबाद जनपद बुलंदशहर ने थाना औरंगाबाद पर तहरीर दी कि आरोपियों द्वारा उसके पुत्र गुलजार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
आपको बता दें कि मंगलवार को थाना औरंगाबाद पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को लखावटी नहर पुल के पास से अवैध शस्त्र मय कारतूस, अवैध चाकू व घटना में इस्तेमाल एक कार बरामद हुई है। पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक पुत्र अजय पाल निवासी ग्राम रजवाना थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर, प्रिन्स पुत्र चमन निवासी ग्राम रजवाना थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर तथा विनीत पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम रजवाना थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


