Thursday, June 25, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरअवैध डिजिटल लाइब्रेरी सील, बिना नक्शा व फायर NOC के चल रहा...

अवैध डिजिटल लाइब्रेरी सील, बिना नक्शा व फायर NOC के चल रहा था संस्थान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने सिकंदराबाद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को नियमों के विपरीत संचालित की जा रही एक डिजिटल लाइब्रेरी को सील कर दिया। बीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइब्रेरी परिसर को सील कर दिया, जिससे क्षेत्र के अन्य संस्थानों में भी हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, डिजिटल लाइब्रेरी बिना भवन मानचित्र (नक्शा) स्वीकृत कराए संचालित की जा रही थी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संस्थान के पास फायर विभाग की NOC भी नहीं थी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और निर्माण संबंधी नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए बीडीए अधिकारियों ने तत्काल सीलिंग की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान संचालक को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर संचालित होने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments