Thursday, June 25, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरमंडी सचिव एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

मंडी सचिव एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में मंडी सचिव नाहर सिंह एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए हैं। रिश्वतखोर मंडी सचिव नाहर सिंह को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया और अपने साथ ले गई। इस दौरान मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आपको बता दें कि मामला बुधवार का है। पीड़ित आढ़ती अतुल गुप्ता का आरोप है कि मंडी सचिव नाहर सिंह नोटिस देकर एक लाख रूपए की रिश्वत मांग रहे थे जिससे पीड़ित काफी परेशान था। मामले की शिकायत पीड़ित आढ़ती अतुल गुप्ता ने एंटी करप्शन से कर दी जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वतखोर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही भ्रष्ट मंडी सचिव नाहर सिंह ने पीड़ित से एक लाख रूपए लिए तभी एंटी करप्शन की टीम ने उसे धर दबोचा। एंटी करप्शन की टीम को देखकर रिश्वत लेने वाले मंडी सचिव नाहर सिंह के पसीने छूट गए। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम रिश्वरखोर नाहर सिंह को अपने साथ गाड़ी में बैठकर ले गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments