Thursday, June 25, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरजानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू पुलिस ने गुरुवार को जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित ओमवीर सिंह पुत्र रमेश चंद्र निवासी मोहल्ला नईबस्ती भूपनगर कस्बा व थाना पहासू जनपद बुलंदशहर एवं उसके परिवार के साथ मारपीट की गई थी। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस व एक अवैध तलवार, एक पंच, एक कड़ा बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वी0के0 उर्फ प्रिन्स पुत्र बब्लू निवासी नईबस्ती भूपनगर कस्बा व थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर, बजरंगी उर्फ अशोक पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी नईबस्ती भूपनगर कस्बा व थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर, विमल पुत्र चन्द्रपाल निवासी नईबस्ती भूपनगर कस्बा व थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर तथा सुमित उर्फ कालू पुत्र बादशाह निवासी ग्राम कसूमी थाना पहासू जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments