Friday, June 26, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरमकान का छज्जा गिरने से किशोर-किशोरी की मौत

मकान का छज्जा गिरने से किशोर-किशोरी की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक मकान का छज्जा गिरने से दो चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में मातम छाया है। पशुओं के लिए चारा काटने जाने के दौरान यह हादसा हुआ।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार का है। राजपाल तथा महेश दोनों सगे भाई हैं तथा गांव तोरई बांगर के रहने वाले हैं। राजपाल का 14 वर्षीय पुत्र दीपांशु तथा महेश की 11 वर्षीय बेटी रितिका अपनी मां शारदा के साथ पशुओं के लिए चारा काटने जा रहे थे। तभी अचानक छज्जे का मलबा दोनों बच्चों के ऊपर आ गिरा तथा महिला थोड़ी पीछे होने के चलते बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन दोनों बच्चों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपशहर ले गए। जहां इलाज के दौरान दोनों किशोर-किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनो बच्चों के शवो का पोस्टमार्टम कराया। दोनों बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments