बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से चाकू के बल पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि किशोरी के साथ आरोपी छेड़छाड़ कर रहा था जिसके बाद नाबालिग ने छेड़छाड़ का विरोध किया और मामले की शिकायत की। इसके बाद आरोपी आग बबूला हो गया और चाकू की नोक पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
चाकू के बल पर किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


